[नोहर तेज़ ] सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में स्थानीय एंजल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। की छात्रा पूनम पुत्री राजवीर ने 96.6 व गुंजन पुत्री मुकेश पारीक ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रौशन किया है। इसके अलावा छात्र कैलाश पुत्र सुरेश कुमार जोशी ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किये है। स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक व 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये है। क्षेत्र में एंजल पब्लिक स्कूल का परिणाम उत्कृष्ट रहा। स्कूल के छात्र दिव्यांश व पंकज ने 94 प्रतिशत, जीया सरिया व राधिका कंवर ने 90.6 प्रतिशत, छात्रा आरजू ने 90.2 प्रतिशत, करण कोठारी ने 90 प्रतिशत, राहुल गोदारा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किये है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर स्कूल निदेशिका श्रीमती शशि माहेश्वरी ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। छात्रा पूनम इंजीनियर बनना चाहती है। गुंजन पारीक का लक्ष्य आईएएस बनकर देशसेवा करना है। छात्र कैलाश जोशी बैकिंग सेवा में जाना चाहता है। विदित्त रहे कि हर वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहता है। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रैय गुरूजनों के कुशल मार्गदर्शन, स्कूल प्रबंधन व माता-पिता क आशीर्वाद को दिया है।

