भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पौधारोपण कर मनाई

{नोहर तेज़ } भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पौधारोपण कर मनाई गई। भाजपा नगर व देहात मंडल के अलावा भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां कल्याण भूमि में पौधारोपण किया गया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग बूथों पर पौधोरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर छोटू सेवग, नंदलाल वर्मा, गंगाराम पांडिया, विनोद गोल्याण, महेश पंडा, मोहन डाबी, ओमप्रकाश लालवानी, संजय बागड़ी, राजकुमार गुरवाणी आदि उपस्थित थे। भारतीय नजता पार्टी देहात मंडल अध्यक्ष कुलदीप सहु के नेतृत्व में विभिन्न बूथों पर पौधारोपण किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने देश की एकता व अखंडता के लिये जीवन बलिदान करने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तिव व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सुशील जोशी, रमेश बैनीवाल, नेमचंद वाल्मीकी, बबलू मेघवाल, सुरेन्द्र , भगताराम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिला मंत्री अदरिश गोरी के नेतृत्व में बिहाणी स्टेडियम व कब्रिस्तान में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जुल्फीकार, मनीष कुमार, प्रधुम्र व्यास, युसूफ अली, फिरोज, जावेद अली, अरबाज अली, मोहम्मद साहिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।