{नोहर तेज़ } पिछलें दो दिनों हो रही बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक देखी जा रही है। रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। रविवार अल सुबह छाये काले बादल करीब एक घंटे बरसे।
बारिश से सडक़ पर पानी भर गया। बारिश से कस्बें के गांधी चौक, जनता होस्पिटल सहित निचले इलाकों में पानी भर गया। जिससे यहां के दुकानदारों व निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से कस्बें का प्राचीन जोहड़ पानी से लबालब हो गया। फसलों के वरदान इस बारिश से किसानों के चेहरो पर रौनक लोटी। इसके अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के समाचार मिले है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अच्छी बारिश क समाचार है। बारिश से अनेक गांवों में भी पानी भरने की सूचना है। अनेक गांवों में पंपो के जरीये पानी निकासी कि जा रही है। यह बारिश फसलों की बिजाई के लिए उपयुक्त मानी गई है। बारिश से गर्मी व उमश से भी निजात मिली है।