पट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

[नोहर तेज़ ] पट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा बुधवार को विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नारायणसिंह चारण, एसडीएम श्वेता कोचर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि पर रौष प्रकट किया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि पट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि होने से आम आदमी की कमर टूट गई है। विधायक ने कहा कि पट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि होने से मंहगाई भी निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बिजाई के समय डीजल के दामों में वृद्धि होने से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमत सबसे कम होने के बावजूद भी केन्द्र सरकार कोरोना संकट के इस दौर में निरंतर पट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर आम आदमी के हितों पर कुठाराघात कर रही है। राष्ट्रपति को भेजे गये ज्ञापन में अविलम्ब पट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर, सोहन ढि़ल, संजय मोदी, बलवीर सुथार, महबूब आईतान, प्रदीप सेवग, नियामत अली, अमरसिंह सुथार, पार्षद हनुमान गोठड़ीवाल, मुकेश मिश्रा, राधेश्याम जोईया, लोकेश सैनी, आनंद उपाध्याय, यूनस टाक,पवन कन्दोई, जितेन्द्र भाटी, डॉ. जयदेव इन्दोरिया, मोंटी चाचाण सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।