राज्य अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ विधायक अमित चाचाण को ज्ञापन दिया।

[नोहरतेज़ ]  राजस्थान राज्य अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई नोहर के समस्त सूचना सहायकों व सहायक प्रोग्रामर द्वारा सूचना सहायक पद का नाम परिवर्तित कर कनिष्ठ प्रोग्रामर करने की मांग को लेकर विधायक अमित चाचाण को ज्ञापन दिया।
जिस पर विधायक अमित चाचाण ने इस संदर्भ में शीघ्र ही राज्य सरकार को अनुशंषा पत्र भिजवाने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर ब्लॉक  अध्यक्ष अर्जुन महर्षि ,जय सिंह, नरेश कुमार खाती , अरूण कुमार सैनी ,पवन कुमार स्वामी, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार , मुकेश कुमार गिदवानी आदि उपस्थित थे।