[नोहर तेज़ ] कस्बें में कोरोना पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरूवार को आई जांच रिर्पोट में नोहर में 3 कोरोना पॉजिटिव रोगी और सामने आये।
तीनों कस्बें के वार्ड नं. 12 के निवासी है। तीनों जने एक ही परिवार के है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों जने 29 जून को दिल्ली से लौटे थे। बताया जाता है कि वार्ड नं. 12 में एक परिवार 29 जून को दिल्ली से लौटा था। जांच में पति-पत्नी व पुत्र की रिर्पोट पॉजिटिव आई है। जबकि उनके साथ दिल्ली से आई दोनो पुत्रियों कि रिर्पोट नेगेटिव आई है। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार तीनों दिल्ली से लौटने के बाद होम क्वारंटीन में थे। एक ही वार्ड में तीन कोरोना पॉजिटिव रोगी सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन व चिकित्सा विभाग हरकत में आ गया।
Video News
सूचना पाकर एसडीएम श्वेता कोचर, तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू, नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया, बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा, थाना प्रभारी सतवीर मीणा वार्ड 12 कि संबंधित गली में पहुंचे। प्रशासन द्वारा ऐतियाती तौर पर वार्ड की संबंधित गली में कफ्र्यू लगा दिया गया है। प्रशासन ने तीनों को अम्बेडकर भवन स्थित कोविड केयर सेंटर में उपचार के लिये भर्ती कराया है। बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा ने बताया कि अम्बेडकर भवन में पूर्व में भर्ती एक दम्पति सहित तीन जनों का उपचार जारी है। पूर्व में कस्बें में मिले तीनों कोरोना पॉजिटिव रोगियों की रिर्पोट नेगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। क्षेत्र में अब तक एक दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव रोगी सामने आ चुके है।