{नोहर तेज़ } नगर पालिका द्वारा कस्बें के सेक्टर नं. 5 में पुलिया निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा सेक्टर वासियों के जी का जंजाल बन गया है। पुलिस निर्माण के सेक्टर नं. 5 के मुख्य मार्ग पर गड्ढा खोदा गया। जिसे खोदे हुये करीब दो माह बीत चुका है।
मगर आज यहां निर्माण कार्य शुरू नही किया गया। इस गड्ढा में नालियों व बारिश का पानी भरा रहता है। मुख्य मार्ग के बड़ा गड्ढा खोदे जाने ये यह मार्ग पूरी तरह अवरूद्ध हो चुका है। जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामाना करना पड़ता है। अनेक बेसहारा पशु भी इस गड्ढे में गिर चुके है। इसके अलावा वृद्ध लोग भी इस गड्ढे के कारण चोटिल हो चुके है। मगर नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। जिससे सेक्टर नं. 5 के नागरिकों में रौष है। गड्ढे के कारण इस मार्ग से आने-जाने के रास्ते बंद होने से वाहन चालकों व नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदर्श विकास समिति सेक्टर नं. 5 के अध्यक्ष फूलाराम सिहाग ने बताया कि नगरपालिका को इस संबंध में कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। मगर हर बार मात्र आश्वासन दे दिये जाते है। लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। इसके अलावा गड्ढे में नाले व बारिश का पानी जमा होने से बदबू का वातावरण भी बना रहता है।