{नोहर तेज़ } मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हनुमानगढ़ द्वारा तकनीकी जांचों को गैर तकनीकी अधिकारियों से करवाने के विरोध में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ नोहर ने यहां पंचायत समिति कार्यालय के समक्ष धरना प्रारंभ कर कोविड-19 को छोडक़र समस्त कार्यो का बहिष्कार किया है।
इससे पूर्व संघ द्वारा इस संबंध में विकास अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया। संघ के अध्यक्ष बनवारीलाल सुथार ने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हनुमानगढ द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ शाखा हनुमानगढ़ द्वारा दिये गये ज्ञापन पर सकारात्मक रूख न अपनाकर जिले में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारियों तथा तकनीकी अधिकारियों पर दौषारोपण किया तथा मनमाने तरीके से निर्माण कार्यो की गैर तकनीकी अधिकारियों से जांच की धमकी दी। जिससे ग्राम विकास अधिकारियों में भारी रौष है। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा सोमवार से कलम बंद असहयोग आन्दोलन शुरू किया गया है।
वीडियो देखे ⏭
उन्होंने बताया कि जब तक ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला शाखा हनुमानगढ़ द्वारा दिये गये ज्ञापन पर सकारात्मक रूख अपनाकर जिले में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी तथा तकनीकी अधिकारियों पर लगाये गये दौषारोपण पर खेद प्रकट नही करते है एवं अनावश्यक दबाव बनाने की प्रवृति में सुधार नही करते तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। धरने पर संघ के अध्यक्ष बनवारी लाल सुथार, प्रदेश संगठन मंत्री रमेश खटोतिया, चरणसिंह, पालाराम, इकबालसिंह, विक्रम, शंभूदयाल, सुखराम, राकेश दीक्षित, देवीलाल, पाबूसिंह, विवेक श्योराण ग्राम विकास अधिकारी बैठे।