भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया

[नोहर तेज़ ]  भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा एवं देहात मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहू के नेतृत्व में  कोविड-19  वैश्विक महामारी के चलते राजस्थान सरकार द्वारा बिजली पानी के 3 महीने के बिल माफ करने  एवं जो बिल विभाग द्वारा जुर्माना सहित वसूले जा रहे हैं उनको तुरंत प्रभाव से माफ किया जाए ताकि गांव के गरीब मजदूर, किसान ,आम व्यक्ति वैश्विक मंदी के चलते इस दोहरी मार से बच सकें, साथ ही रबी फसल के उत्पादन चना एवं सरसों की सरकारी खरीद एजेंसी राजफैड द्वारा टोकन 30 तारीख के बाद जारी नहीं किए गए जिस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इस मौके पर  भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री नरेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश बेनीवाल, सरपंच प्रताप सिंह सहारण, कल्याण सिंह सहारण, संजीव माली, रमेश साहू सतपाल गोदारा, विजय स्वामी, अवतार सिंह, मदन रतनपुरा, देवीलाल, धनराज बेनीवाल, किशोर चोटिया, मनोहर सोनी, बी डी अग्रवाल, सहित अनेक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।