नोहर क्षेत्र में अब तक 26 कोरोना पॉजिटिव आये रोगी समाने

{नोहर तेज़ } नोहर कस्बें में कोरोना पॉजिटिव रोगी आने का सिलसिला निरंतर जारी है। सोमवार को आई जांच रिर्पोट में एक ही परिवार के तीन और कोरोना पॉजिटिव रोगी सामने आये।
ज्ञात रहे कि उक्त परिवार के ही तीन कोरोना पॉजिटिव रोगी पहले सामने आ चुके है। पूर्व में आये कोरोना पॉजिटिव रोगी हिसार शादी समारोह में भाग लेकर लोटे था। सोमवार को सामने आये तीनों कोरोना पॉजिटिव रोगी हिसार शादी समारोह में शामिल हुये परिवार के लोगों के सम्र्पक में थे। सोमवार को एक ही परिवार के पति-पत्नी व 6 वर्षीय पुत्री कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब तक के कोरोना वायरस के संक्रमण के इस दौरान में यह पहला मामला सामने आया है जब आपस में सम्र्पक के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव रोगी सामने आये है। सोमवार को आये तीनों कोरोना पॉजिटिव रोगियों को उपचार के लिये कोविड केयर सेंटर में रखा गया है।
बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा ने बताया कि नोहर क्षेत्र में अब तक 26 कोरोना पॉजिटिव रोगी समाने आ चुके है। जिनमें से 17 रिकवर होकर घर लोट चुके है। बताया जाता है कि हिसार शादी समारोह में भाग लेने वाले पति-पत्नी व पुत्र पूर्व में कोरोना पॉजिटिव आये थे। सोमवार को आई जांच रिर्पोट में इनके सम्र्पक में आये घर के तीन सदस्यों की रिर्पोट भी सोमवार को पॉजिटिव आई। प्रशासन ने वार्ड नं. 22 में पूर्व में कफ्र्यू लगा रखा है।