दुकान के आगे खड़े ट्रैक्टर से बैंटरी चुराने के मामले में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया

[ नोहरतेज़ ]  दुकान के आगे खड़े ट्रैक्टर से बैंटरी चुराने के मामले में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कस्बें के वार्ड नं. 6 निवासी अदरिश कुरैशी ने 20 जून को नोहर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराया कि नोहर कि कुरैशी बिल्डिंग मैटेरियल के आगे खड़े ट्रैक्टर से उसकी बैंटरी चोरी हो गई। बाद में पता करने पर जानकारी मिली कि सोनड़ी निवासी राजू खां ने उक्त बैंटरी चुराई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कि जिसके बाद पुलिस ने राजू खां को गिरफ्तार कर लिया। विदित्त रहे कि लॉक डाउन के दौरान कस्बें में अनेक जगहों से बसों व अन्य वाहनों से बैंटरी चोरी कि कई घटनाए सामने आ चुकी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ करने मेें जुटी है।