चिकित्सा विभाग ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते व्यापारियों व श्रमिकों के रेंडम सैंपलिंग कराने के निर्णय लिया है

[नोहर,तेज़ ] चिकित्सा विभाग ने कोरोना वायरस संक्रमण के  चलते व्यापारियों व श्रमिकों के रेंडम सैंपलिंग कराने के निर्णय लिया है। सोमवार को उपखंड कार्यालय में हुये प्रशासननिक व चिकित्सा अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में  सोमवार को उपखंड कार्यालय में  तहसीलदार धर्मेंद्र जांदू की अध्यक्षता में  बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की औऱ से बीसीएमओ डॉ. प्रदीप कड़वासरा , चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा एवं व्यापार संघो के पदाधिकारी  उपस्थित रहे ।  बैठक में कोरोना की रोकथाम के लिए  सर्वसम्मति से  अलग अलग समूहो में विभिन्न व्यापार से जुड़े व्यापारियों और श्रमिको की रैंडम सेम्पलिंग करवाने का निर्णय लिया गया ।  सभी यूनियनों के सदस्यों ने कोरोना से लडऩे के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया । बीसीएमओ डॉ. प्रदीप कड़वासरा ने बताया कि सेम्पलिंग का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा । बैठक में संयुक्त  व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मोदी , महामंत्री राजेन्द्र कन्दोई , किरयाना व्यापार संघ के मंत्री बालकृष्ण व्यास , व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल कड़वासरा , मेडिकल यूनियन के रफीक चौहान, हलवाई यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी , मनिहारी यूनियन के खुशालदास ,  सेन नवयुवक संगठन अध्यक्ष प्रयाग चंद मोयल , फल सब्जी यूनियन के मोहन डाबी , ओम लालवानी, सवेरियन मुरलीधर छिम्पा उपस्थित रहे । विदित्त रहे कि नोहर के बाच्छुसर व चैनपुरा गांव में एक-एक मिले कोरोना पॉजिटिव रोगी नेगेटिव हो चुके है। इसके अलावा नोहर, जसाना व फेफाना में मिले एक-एक कोरोना पॉजिटिव रोगियों का उपचार जारी है। चिकित्सा विभाग की ओर से 20 जून को नोहर शहर से भेजे गये 67 में से 38 सैंपल कि रिर्पोट आ चुकी है। सभी 38 जनों के सैंपल जांच में नेगेटिव पाये गये है। नोहर के वार्ड नं. 13 के संबंधित एरिये में व फेफाना के वार्ड नं. 8 के संबंधित एरिये में प्रशासन द्वारा लगाया गया कफ्र्यू सोमवार को भी जारी रहा।