[ नोहर,तेज़ ] नोहर शहर व फेफाना में एक-एक करोना पॉजिटिव रोगी आने के बाद प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्र में लगाया गया कफ्र्यू शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। विदित्त रहे कि नोहर शहर सहित गांव फेफाना व जसाना में एक-एक कोरोना पॉजिटिव रोगी सामने आया था। तीनों रोगियों का यहां अम्बेडकर भवन में बनाये गये क्वारंटीन सेंटर में उपचार जारी है
। जसाना का रोगी गुरूग्राम से सीधा घर न जाकर चिकित्सकों के पास पहुंचा था। जिसके बाद उसका सैंपल लेकर उसे अम्बेडकर भवन में क्वारंटाईन किया गया। नोहर शहर के वार्ड नं. 13 पॉजिटिव आया रोगी दिल्ली से आया था। शनिवार को चिकित्सा विभाग ने इसकी ट्रैवल्र्स हिस्ट्री तैयार की। चिकित्सा विभाग की टीम ने शनिवार को 67 जनों के सैंपल लिये। इनमें परिवारजनों के अलावा सम्र्पक में आये लोगों के भी सैंपल शामिल है। टीम ने एक नीजि चिकित्सक के अलावा पुलिस अधिकारी का भी सैंपल लिया है।
बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा ने बताया कि फेफाना के वार्ड नं. 8 के पॉजिटिव आये रोगी के संबंध में रविवार को सैंपल लिये जाएगें।नोहर,तेज़ उन्होंने बताया कि वार्ड नं. नोहर शहर के वार्ड नं. 13 में घर-घर सर्वे का कार्य शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को 115 घरों में सर्वे किया गया। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरूण चमडिय़ा व पीएमओं एम.पी. शर्मा भी शनिवार को नोहर पहुंचे।
उन्होंने यहां राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों व अन्य चिकित्सा कर्मियों की बैठक लेकर कोरोना के मामलों को लेकर सम्पूर्ण अपडेट ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।नोहर,तेज़ सीएमएचओं अरूण चमडिय़ा ने टैस्टिंग सैंपल बढ़ाने की बात कही। उन्होंने बताया कि आवश्यकता होने पर सैंपल के कार्यो में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारियों ने अम्बेडकर भवन में बने क्वारंटाईन सेंटर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर नोहर उपखंड कार्यालय में एडीएम नारायणदान चारण की अध्यक्षता में चिकित्सा विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कि गई।नोहर,तेज़ बैठक में एसडीएम श्वेता कोचर ने कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र में किसी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये। इसके अलावा आयुर्वेद विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव रोगियों को काढ़ा वितरित किया।