[ नोहरतेज़ ] क्षेत्र के गांव नहराना में डॉ.अम्बेडकर संघ व शहीद भगतसिंह क्लब,युवा क्लब व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 100 यूनिट का रक्त का संग्रहण किया गया। रक्त का संग्रहण महात्मा गांधी स्मृति राजकीय चिकित्सालय,हनुमानगढ़ की टीम द्वारा किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़चढक़र भाग लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रक्तदान को महादान बताया। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश नायक ने अपनी पत्नी चंद्रकला नायक के साथ शिविर में संयुक्त रूप से रक्तदान कर रक्तदान के प्रति पे्ररित किया। इस मौके पर चंद्रकला नायक ने कहा कि वर्तमान में रक्तदान को लेकर जागृति आई है। नोहरतेज़ उन्होंने कहा कि रक्तदान करना न केवल कई जीवन बचाता है,बल्कि आपके जीवन में मूल्य जोडऩे का अवसर भी देता है। इस मौके पर अमरसिंह नायक ने रक्तदान करने वाले रक्त यौद्धाओं का आभार जताया।नोहरतेज़ इस मौके पर अम्बेडकर संघ के अध्यक्ष सुभाष मेहरड़ा, संदीप डेलू, प्रदीप सहारण, राकेश सहू, महेन्द्र सिंह वर्मा, प्रहलाद, पतराम सारसर, विनोद पारीक, दीपचंद नैण,ताराचंद महला आदि ने भी रक्तदान के महत्व के बारे में बताया।


