भाजपा के जिला मंत्री छोटु सेवग की बड़ी बहन का निधन राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताई संवेदना

नोहर तेज़ भाजपा के जिला मंत्री छोटू लाल सेवग की बड़ी बहन 80 वर्षीय गीता देवी पांडे का 14 जून को निधन हो गया दिवंगत गीता देवी पांडे राजलदेसर नगरपालिका की प्रथम महिला चेयरमैन थी उनके निधन पर नोहर के अलावा राजलदेसर में भी विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख प्रकट किया गीता देवी पांडे वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कोरबा में रह रही थी गीता देवी पांडे के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख दुख प्रकट किया है इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा परिवार जनों को भेजे गए पत्र में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए दुख की इस घड़ी में ईश्वर से परिवार जनों को सहन शक्ति देने की कामना की है विदित रहेगी गीता देवी पांडे धर्म परायण व  गौ भक्त महिला थी उनके पालिका अध्यक्ष पद पर  रहते हुए करवाए गए विकास कार्य आज भी राजलदेसर के लोगों के जेहन  में हैं उन्होंने सदैव आमजन के हित के कार्य के लिए कार्य किया चेयरमैन काकी के नाम से प्रसिद्ध गीता देवी पांडे सदैव दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहती थी उन्होंने पीड़ित मानवता की सेवा को ही अपने जीवन का मूल आधार बनाया वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है उनके निधन पर नोहर में  वार्ड नंबर दो पर 18 जून तक शोक सभा रखी गई है