नोहर तेज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा गुरूवार को शुरू हुई। गुरूवार को 12 कक्षा का गणित पेपर हुआ। नोहर में परीक्षा को लेकर तीन केन्द्र बनाये गये। सभी जगह शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर में 163 विद्यार्थियों ने, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 69 विद्यार्थियों ने, नेहरू बाल वाटिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 74 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सोंशल डिस्टेंंसिंग की पालना कि गई। सभी विद्यार्थियों का चिकित्सा टीम द्वारा जांच कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी केन्द्रो पर मौजूद रही। इसके अलावा नजदीकी गांव सोनड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 82 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा से पूर्व विद्यालय को सैनिटाइज करवाया गया व डॉ. अभिषेक मिश्रा ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।