सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

नोह्रर तेज क्षेत्र के गांव बिरकाली के समीप एक मोटरसाइकिल व पिकअप की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई युवक मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी दो बच्चों के साथ मालासर गांव से बिरकाली आया था बिरकाली रुकने के बाद युवक अपने ससुराल रायसिहपुरा जा रहा था तभी बिरकाली के समीप सामने से आई तेज गति से पिक अपनी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार युवक 30 वर्षीय फारुख खान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। युवक मालासर गांव का निवासी है वह बुधवार को अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई दुर्घटना में पत्नी को दोनों बच्चे घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया पुलिस की सूचना पर अज्ञात पिक अप चालक के खिलाफ गफलत व लापरवाही से पिकअप चलाकर मोटरसाइकिल में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया मृतक फारुख मजदूरी का काम करता था घटना की सूचना परिवार जनों को मिलते हैं घर में कोहराम मच गया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है दुर्घटना में सिर में चोट लगने पर फारूक के शरीर से खून बह गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई