हनुमानगढ़, (नोहर तेज़) जिला प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता ने सोमवार को टाउन के कर्फ्यू एरिया, शेरगढ़ स्थित कोविड केयर सेंटर और जंक्शन स्थित किसान भवन क्वारेंटीन सेंटर का निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रभारी सचिव ने सभी जगह माकूल व्यवस्थाएं पाई। तीनों जगहों पर निरीक्षण के बाद जिला प्रभारी सचिव ने जिला कलक्टर जाकिर हुसैन से मिले और उनसे जिले में कोविड केयर सेंटर्स, क्वारेंटीन सेंटर्स इत्यादि को लेकर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव के साथ कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया, एसडीएम हनुु्मानगढ़ कपिल यादव, तहसीलदार सत्यनारायण सुथार, बीसीएमओ डॉ ज्योति धींगड़ा, कृषि उपज मंडी सचिव सीएल वर्मा उपस्थित थे।

