राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने नगर पालिका चुनाव के संबंध में तैयारिया प्रारंभ की

नोहर, [नोहर  तेज़  } राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने नगर पालिका चुनाव के संबंध में तैयारिया प्रारंभ कर दी है। नगर पालिका नोहर के वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल अगस्त 2020 में पूरा होगा। प्रशासन द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूचियों का गहन रूप से पुनरीक्षण करवा रहा है। इस संबंध में निर्वाचन विभाग द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम जारी किया गया है। 27 जून को निर्वाचन नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन होगा। 3 जुलाई तक दावों व आपेक्षों को प्रस्तुत किया जा सकेगा। 7 जुलाई तक दावों का आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 17 जुलाई तक पूरक सूचियां तैयार कि जाएगी। 20 जुलाई को निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने समस्त कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनेटाईजर आदि का प्रयोग करने के निर्देश दिये है। निर्वाचन अधिकारी श्वेता कोचर द्वारा नगर पालिका नोहर के वार्ड वाईज तैयार हो रही मतदाता सूचियों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है।नोहर  तेज़ विदित्त रहे कि गत नगर पालिका चुनाव में कस्बें में 30 वार्ड थे। मगर इस बार नये परिसीमन के अनुसार 40 वार्ड हो गये है। समस्त 40 वार्डो कि पूर्व में अधिसूचना जारी कर उन्हें अन्तिम रूप दिया जा चुका है।नोहर  तेज़ कस्बें कि जनता इस बार 40 पार्षद चुनेगी। आगामी चुनावों में नगर पालिका अध्यक्ष को लेकर आरक्षित लॉटरी पूर्व में निकल चुकी है। जिसमें नगर पलिका का अध्यक्ष पद  सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ था। गत पालिका चुनावों में अमित चाचाण नगर पालिका चैयरमेन चुने गये थे। बाद में अमित चाचाण के कांग्रेस कि टिकट पर विधायक बनने के बाद  पालिकाध्यक्ष पद के पुन: हुये चुनाव में नीलम जोशी पालिकाध्यक्ष चुनी गई।नोहर  तेज़  वर्तमान में नीलम जोशी पालिकाध्यक्ष है। प्रशासनिक स्तर नगर पालिका चुनावों को लेकर तैयारिया शुरू होने के बाद कस्बें में भी चुनावों को लेकर खुस्सर-$फुस्सर शुरू हो गई है।