चिकित्सा विभाग की टीम ने बाच्छुसर गांव में 46 जनों के सैंपल लिये

नोहर, [रमेश तिवाड़ी ] नोहर क्षेत्र के चैनपुरा व बाच्छुसर गांव में एक-एक कोरोना पॉजिटिव रोगी मिलने के बाद  दोनो गांवों में संबंधित क्षेत्र में लगाया गया कफ्र्यू रविवार को भी जारी रहा। नोहरतेज़ रविवार सांय दोनो रोगियों में से एक कि रिर्पोट पॉजिटिव व एक कि रिर्पोट नेगोटिव आई है। दोनो कि पूर्व में जांच रिर्पोट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग दोनो के सैम्पल पुन: लेकर बीकानेर भेजे। जिसमें चैनपुरा निवासी युवक कि रिर्पोट नेगोटिव व बाच्छुसर निवासी युवक कि रिर्पोट पॉजिटिव आई है।
 डॉ. प्रदीप कड़वासरा ने बताया कि  दोनो के पुन: सैम्पल लेकर बीकानेर जांच के लिए भेजे गये है। दोनो का रावतसर में उपचार चल रहा है। रविवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने बाच्छुसर गांव में  46 जनों के सैंपल लिये। ये सभी युवक के सम्र्पक में आये थे। 46 जनों में 34 परिजन व 12 अन्य जने है।नोहर तेज़ डॉ. प्रदीप कड़वासरा ने बताया कि सोमवार को चैनपुरा गांव में सैंपल लिये जाएगें। दोनो गांवों में पॉजिटिव रोगी आने के बाद चिकित्सा विभाग व पुलिस प्रशासन गांव में डेरा डाले हुये है। दोनो गांव में कंट्रोल रूम बनाये गये है। नोहर तेज़ पुलिस की टीम निरंतर गांव में कैंप कर प्रत्येक स्थिति पर नजर रखे हुये है। कफ्र्यू ग्रस्त क्षेत्र में प्रशासन के निर्देश पर आवयक सुविधाए  मुहैया करवाई जा रही है। नोहर तेज़ एसडीएम श्वेता कोचर भी सम्पूर्ण स्थिति पर नजर रखे हुये है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये कि कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में कोई बाधा न हो। विदित्त रहे कि  चैनपुरा गांव के वार्ड नं. 2 का रहने वाला 32 वर्षीय युवक जिसकी कोरोना  रिर्पोट पॉजिटिव आई है। वह 2 जून को कर्नाटक के मैसूर से चैनपुरा आया था। उन्होंने बताया कि वह जयपुर तक हवाई मार्ग से आया था।नोहर तेज़ इसके अलावा बाच्छुसर गांव के वार्ड नं. 11 का निवासी 24 वर्षीय युवक जिसकी कोरोना रिर्पोट पॉजिटिव आई है नोहर तेज़  । वह 4 जून को दिल्ली से पर्सनल गाड़ी से गांव आया था।नोहर तेज़ बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा ने बताया कि करीब दो दर्जन से अधिक टीमों द्वारा बाच्छुसर व चैनपुरा गांव में घर-घर सर्वे करवाया जा चुका है। नोहर तेेेज़ दोनो युवकों के सम्र्पक में आये लोगों को चिन्हित किया जा चुका है।  दोनो कोरोना पॉजिटिव होम क्वारंटीन थे। दोनो गांव में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रविवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा।