[नोहर तेज़ ] कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण कि रोकथाम हेतु राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा शुरू किये गये विशेष जागरूकता अभियान के तहत गुरूवार को कस्बें के बाजारों में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व आवश्यक सावधानिया रखने वाले जागरूकता पंपलेट्स का वितरण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में कस्बें के बाजारों में जागरूकता पंपलेट बांटे गये। इस मौके पर एडीएम नारायणसिंह चारण ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेङ्क्षंसंग रखने, बार-बार हाथ धौने, मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने आदि बाते बताई गई। एसडीएम श्वेता कोचर ने बताया कि कोरोना वायरस से हमें भयभीत नही होना है, बल्कि आवश्यक सावधानिया व सजगता से कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। नगर पालिका ई.ओं. दलीप पूनिया ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के तहत लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू, विकास अधिकारी यशपाल असीजा, सीबीईओं दलीप पारीक, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर, पार्षद मुकेश मिश्रा, इकबाल, शरीफ मोहम्मद, नियामत अली, मजीद खान, महबूब खान, सुंदर सैनी, सुंदर चाचाण, कमल कौशिक, जीतू भाटी, नवाबदीन दादा, भारत तंवर, राधेश्याम जोईया, हरदत्त सैनी, हारूण मौला आदि उपस्थित थे। नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार प्रात: उपखंड कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

