उपखण्ड अधिकारी सुश्री श्वेता कोचर रविवार को अपना जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया

नोहर, {रमेश तिवाड़ी ] उपखण्ड अधिकारी सुश्री श्वेता कोचर रविवार को अपना जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया।  रविवार को तहसील परिसर में एसडीएम श्वेता कोचर ने वृक्षारोपण कर अपने जन्मदिन को सादगी व सोशल डिस्टेंसिंग के पालना के साथ मनाया वही पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। 
इस मौके पर एसडीएम श्वेता कोचर ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की बात कहते हुए मानवीय जीवन के प्रत्येक दिवसोंं पर वृक्षारोपण करने को प्रेरित किया। नायब तहसीलदार दर्शना, प्रवर्तक निरीक्षक बलदीप कोर, महावीर सिंह , राजेंद्र कुमार, राजेन्द्र पचार, प्रमोद सिला, पवन कुमार स्वामी, वेदप्रकाश नाहटा, जयवीर गढ़वाल, रजनीश राव, सुनील कुमार, सन्नी कुमार आदि उपस्थित थे। उपस्थितजनों ने एसडीएम श्वेता कोचर को जन्मदिन की बधाई दी।