नोहर पुलिस ने एक जने को अवैध देशी कट्टा (पिस्तौल) सहित गिरफ्तार किया

नोहर. पुलिस ने एक जने से बरामद की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान नोहर में राजकुमार उर्फ सोनू पुत्र भानीसिंह राजपूत (25) निवासी महादेव नगर नोहर के कब्जे से अवैध देशी कट्टा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज का जांच प्रारंंभ कर दी है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक बाबूलाल, हैड कांस्टेबल करणीसिंह, कांस्टेबल शंभुदयाल, जोराराम शामिल थे। मामले की जांच उप निरीक्षक लालचंद सारण कर रहे है