भाजपा नगर मंडल की ओर से बूथ सम्र्पक अभियान के तहत कस्बें के बाजारों में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जानकारी देने वाले प्रपत्र वितरित किये गये

नोहर, भाजपा नगर मंडल की ओर से बूथ सम्र्पक अभियान के तहत कस्बें के बाजारों में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जानकारी देने वाले प्रपत्र वितरित किये गये। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी के नेतृत्व में शनिवार को कस्बें के बिहाणी चौक, रानी बाजार, टेगोर चौक आदि स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक साल के कार्यकाल के पूर्ण होने पर इस दौरान किये गये जनकल्याणकारी कार्यो, योजनाओं कि जानकारी देने वाले प्रपत्रों को वितरण किया गया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल के दौरान अनेक जन कल्याणकारी कार्य व योजनाओं की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट में केन्द्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक निर्णय लिये है। नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी ने बूथ सम्र्पक अभियान के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर पार्षद नंदलाल वर्मा, अमित सांखी, विनोद गोल्याण, मोहनलाल डाबी, ओम लालवानी, मालाराम जोशी, अनिल पारीक, राहुल नागल, राकेश हिसारिया, रामु जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।