क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा राजफैड के माध्यम से खरीद कि जा रही चना व सरसों की खरीद में अव्यवस्थाए होने पर किसानों ने दिया धरना

नोहर, क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा राजफैड के माध्यम से खरीद कि जा रही चना व सरसों की खरीद में अव्यवस्थाए होने पर शनिवार को सोनड़ी गांवों के किसानों ने यहां क्रय-विक्रय सहकारी समिति कार्यालय के आगे धरना दिया। किसानों ने बताया कि टोकन जारी होने के बाद भी उनकी समर्थन मूल्य पर चना व सरसों कि जिंस खरीद नही हो रही है। किसान शुक्रवार को यहां अनाज मंडी में जिंस लेकर आये। मगर समिति के पास बारदाना नही होने के कारण वे शुक्रवार से इस भंयकर गर्मी में अनाज मंडी में बैठे है। जबकि खरीद को लेकर उन्हें ऑन लाईन टोकन मिल चुका है। शुक्रवार को जिंस लेकर आये किसानों के ङ्क्षजंस विक्रय नही होने के कारण शनिवार को सोनड़ी गांव के अनेक किसान क्रय-विक्रय सहकारी समिति कार्यालय के आगे धरना लगाकर बैठ गये। उन्होंने अधिकारियों को यह कहते हुए समिति कार्यालय के ताले नही खोलने दिये कि पहले उनकी जिंसों को तोला जाये।




किसानों ने बताया कि शुक्रवार को उनकी जिंसो के क्रय को लेकर ऑन लाईन टोकन जारी हुआ। अनाज मंडी में जिंस लेकर आये तो उन्हें बताया गया कि बारदाना नही है। जिस कारण उनकी जिंस विक्रय नही हो पाई। शनिवार को दोपहर तक किसान समिति कार्यालय के आगे धरने पर बैठे रहे। बाद में मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण मौके पर पहुंचे व किसानों की समस्याए जानी। चाचाण की समझाईश के बाद किसान धरना उठाने को राजी हुये। किसानों ने समिति के अधिकारियों पर मनमर्जी करने का आरोप लगाया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर समिति की व्यवस्थापक श्रीमती विद्या ने बताया कि शुक्रवार को एक साथ 300 किसानों के टोकन जारी होने के कारण एक साथ सभी किसान अपनी जिंस लेकर अनाज मंडी में आ गये। जिस कारण अनाज मंडी में एक बारी अव्यवस्था हो गई। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को एक दिन में केवल 100 टोकन जारी करने के लिए कहा गया है।