नोहर, सीपीएम के राज्यव्यापी आह्वान पर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं 6 माह का बिजली का बिल माफ करने की मांग को लेकर यहां भगतसिंह चौक पर बिजली बिलों की प्रतिया जलाकर विरोध जताया । इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कोरोना संकट के चलते हजारों करोड़ रुपये केन्द्र सरकार के दावे के अनुसार बिजली कंपनियों को दिये गये है
तो बिजली बिल माफ क्यों नही किये गये है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान काम-धंधे बंद हो गये। अनेक लोग बेरोजगार हो गये। ऐसे में बिजली के बिल माफ नही करना उन पर दोहरी मार है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते 6 माह के बिजली के बिल माफ नही किये गये तो माकपा आन्दोलन का रास्ता अख्त्यिार करेगी। वक्ताओं ने शीघ्र से शीघ्र राज्य सरकार से बिजली के बिल माफ करने की मांग की है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मंगेज चौधरी ,माकपा तहसील सचिव सुरेश स्वामी, राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अजय सहू ,एडवोकेट आरिफ रावण ,कामरेड रणवीर खींची ,जगदीश सारण, फारूक, अभय सिंह गोदारा आदि माकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।