क्षेत्र के गांव मुंसरी में लम्बे से चली आ रही पेयजल समस्या का अब स्थायी समाधान होगा

नोहर,
क्षेत्र के गांव मुंसरी में लम्बे से चली आ रही पेयजल समस्या का अब स्थायी समाधान होगा। शनिवार को गांव में नई पाईप लाईन डालने का कार्य विधिवत शुरू हुआ। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण ने पाईप लाईन डालने के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विदित्त रहे कि गांव में पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा गत दिनों विधायक अमित चाचाण को अवगत कराया गया था। जिसके बाद विधायक ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश देते हुए इस संबंध में कार्ययोजना बनाने की बात कही थी। विधायक अमित चाचाण के निर्देश पर गांव में नई पाईप लाईन डालने का कार्य शुरू किया गया। उक्त पाईप लाईन पर 8 लाख 47 हजार रुपये खर्च होगें। नई पाईप लाईन डालने से गांव में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में वर्षो से चली आ रही पीने के पानी की समस्या का स्थायी समाधान करवाया गया है। दर्जनों गांवों में नई पाईप लाईने डाली गई है। उन्होंने कहा कि तहसील के गांवों में पीने के पानी की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाया जा रहा है। इस मौके पर सरपंच इन्द्र भगत, सहायक अभियंता चानणमल कड़वासरा, चंद्र प्रकाश, श्योकरण, प्रताप, इन्द्राज आदि उपस्थित थे।