[ नोहर,तेज़ ] राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये एवं इससे बचाव के लिये विभिन्न प्रचार माध्यमों से आमजन को जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे जागरूकता साप्ताहिक कार्यक्रमों की रविवार से शुरूआत हो गई। रविवार को यहां पंचायत समिति परिसर में स्थित विवेकानंद कॉन्फ्रेस हॉल में जनप्रतिनिधियों की जागरूकता कार्यशाला आयोजित कि गई। कार्यशााला में ग्राम पंचायतों के सरपंचों के अलावा वार्डो के पार्षद भी उपस्थित थे।
कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर नारायणदान चारण ने की। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने आमजन से भी इस जागरूकता कार्यक्रम में बढ़चढक़र हिस्सा लेने की बात कही। इस मौके पर एसडीएम श्वेता कोचर ने कहा कि जागरूकता सप्ताह के तहत सात दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें। जिसमें मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धौने, सैनटाईजर का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिये जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि इस कार्य में अहम भूमिका निभाये। विकास अधिकारी यशपाल आसीजा ने जागरूकता अभियान को योग से जोड़ते हुये बताया कि योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल शरीर को स्वस्थ व अनेक रोगों पर अंकुश लगा सकते है। इस मौके पर उन्होंने सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों व ग्रामीण क्षेत्रों के लिये शुरू कि गई विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। महात्मा गंाधी दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर ने बताया कि समिति के कार्यकर्ता जागरूकता सप्ताह को सफल बनाने के लिये निरंतर कार्य करेगें। इसके लिये पूरे जिले में कार्यकर्ताओं की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कि गई है। सहायक विकास अधिकारी दयाराम चालिया ने सात दिनों तक चलने वाले सम्पूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर गोगामेड़ी के सरपंच महंत रूपनाथ, तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू, नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया, डॉ. बी.एल. कुमावत, वैद्य मनोहरलाल सहित पार्षद व सरपंच उपस्थित थे। सात दिनों तक प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। जिसमें साईकिल रैली व रंगोली, नुक्कड़ नाटक के जरिये कोरोना से बचाव का सन्देश देने सहित जागरूकता पंपलेटो का वितरण करने के साथ-साथ मनरेगा कार्यस्थल पर कोरोना से बचाव व सावधानिया के बारे में बताने आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें।