अक्षय कुमार नैण को जवाहर नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा परिणाम में सफलता मिली

[नोहर तेज़ ]  राजकीय प्राथमिक विद्यालय 2 आरपीएम पिचकराई के कक्षा 5 के छात्र अक्षय कुमार नैण को जवाहर नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा परिणाम में सफलता मिली है । कक्षा 6 में प्रवेश हेतु 11 जनवरी 2020 को आयोजित परीक्षा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय 2 आरपीएम के 5 छात्रों ने भाग लिया था। जिसमें से चयन केवल मात्र एक छात्र अक्षय के रूप में हुआ है ।
Nohar  Tez
11 वर्षीय अक्षय कुमार नैण अपने ननिहाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय 2 आरपीएम में पढ़ता है। उसके चयन पर संस्था प्रधान के साथ-साथ ग्रामीणों भी खुशी जाहिर की है । परिणाम आने पर अक्षय कुमार  ने बताया कड़ी मेहनत  व दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ किया गया अध्ययन सफलता जरूर दिलाता है। अक्षय ने अपनी सफलता का श्रैय संस्था प्रधान परमेश्वरी देवी सुथार व मामा राजपाल मूंड को दिया।