6 माह के विधुत बिलों को माफ करने सहित पट्रोल-डीजल के बढ़ाये दामों को वापस लेने की मांग को लेकर नोहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया गया।

[नोहर तेज़ ]  माकपा के राज्य व्यापी आह्वान पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 6 माह के विधुत बिलों को माफ करने सहित पट्रोल-डीजल के बढ़ाये दामों को वापस लेने की मांग को लेकर नोहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर विधुत बिलों की प्रतियां भी कार्यकर्ताओं द्वारा जलाई गई। इस मौके पर नोहर में जिला परिषद सदस्य मंगेज चौधरी, गांव पाण्डुसर में सुरेश स्वामी, गांव उदासर में राजू सहु,  गांव कानसर में दौलत सहारण, फेफाना में सज्जन गोदारा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा वार्ड संख्या 32 में भी माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली बिलों की प्रतियों जलाकर पट्रोल-डीजल के दामों को तुरंत वापस लेने व 6 माह के विधुत बिलों को माफ करने की पूरजौर मांग की गई।
इस मौके पर इरफान रावण,युसूफ अली, सद्दाम,कूरसेद,युनस भाटी, जावेद,अरसद,इमरान,आरीफ,शाहरुख खान,महबूब रावण आदि उपस्थित थे। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मंगेज चौधरी ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान काम-धंधे पूर्णत: बंद होने के कारण आम आदमी के सामने पानी-बिजली के बिल जमा कराने का संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पिछलें दिनों से लगातार पट्रोल-डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि कर आम आदमी की कमर तोड़ दी है।