जागरूकता सप्ताह के चोथे दिन शुक्रवार को साईकिल रैली निकालकर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व आवश्यक सावधानियां रखने का सदेंश दिया

[नोहर तेज़ ]  कोविड-19 जागरूकता सप्ताह के चोथे दिन शुक्रवार को साईकिल रैली निकालकर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व आवश्यक सावधानियां रखने का सदेंश दिया गया।
साईकिल रैली को एसडीएम श्वेता कोचर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साईकिल रैली यहां एसडीएम कार्यालय से प्रारंभ होकर कस्बें के मुख्य मार्गो से होते हुए श्रीराम वाटिका पहुंची। साईकिल रैली में तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू, नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया, विकास अधिकारी यशपाल असीजा, सीबीईओ दलीप पारीक, प्रोग्रामर सुरेन्द्र बाना, स्काउट टीम सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। रैली में नागरिकों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया ने जागरूकता सप्ताह के तहत आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।