[नोहर तेज़] एसएफआई के राज्यव्यापी आह्वान एसएफआई कॉलेज इकाई नोहर ने विभिन्न मांगो को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम का राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को सोंपा।
ज्ञापन में प्रथम, द्वितीय वर्ष तथा पीजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियो को अगली कक्षा में प्रमोट करने, कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियो व अन्य सभी विद्यार्थियो का मकान किराया माफ करवाने, सत्र 2020-21 की सम्पूर्ण फीस माफ करने, विद्यार्थी और बेरोजगारों को आर्थिक सम्बल देते हुए छात्रवृति देने,प्रत्येक विद्यार्थी को परीक्षा के दौरान सुरक्षा की गारंटी सरकार देवे तथा प्रत्येक विद्यार्थी का जीवन बीमा किया जाने, प्रत्येक शिक्षण संस्थान में सेनेटाइजर टनल लगाया जाए व परीक्षा कक्ष एवं टेबल-कुर्सियों को परीक्षा से पूर्व सैनेटाईज करने कि मांग की। ज्ञापन में बताया कि मांगो पर कार्यवाही नही होने पर एसएफआई आन्दोलन का रास्ता अख्त्यिार करेगी। इस मौके पर एसएफआई के जिलाध्यक्ष सरजीत बेनीवाल, राज्य उपाध्यक्ष अनिल शयोराण, तहसील उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, हितू भोगराना ,राजीव ,बलवीर जाखड़ आदि उपस्थित थे।