क्षेत्र कि विभिन्न समस्याओं को लेकर नोहर विधायक अमित चाचाण ने जयपुर में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की।

[नोहर तेज़ ] क्षेत्र कि विभिन्न समस्याओं को लेकर नोहर विधायक अमित चाचाण ने जयपुर में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की।
इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की सिंचाई संबंधी समस्याओं के अलावा बकाया फसल बीमा क्लेम को लेकर भी अधिकारियों को अवगत कराया। विधायक अमित चाचाण ने कृषि आयुक्त ओमप्रकाश से मुलाकात कर क्षेत्र के बकाया फसल बीमा क्लेम के संबंध में अवगत कराया। विधायक ने कृषि आयुक्त को बताया कि क्षेत्र के अनेक गांवों के किसान आज भी फसल बीमा क्लेम से वंचित है। इस मौके पर कृषि आयुक्त ने विधायक अमित चाचाण को बताया कि अतिशीघ्र ही हनुमानगढ़ जिले का 100 करोड़ रुपये का बकाया फसल बीमा क्लेम आयेगा। जिसमें से अधिकांश हिस्सा नोहर विधानसभा क्षेत्र के किसानों का है। कृषि आयुक्त ने बताया फसल बीमा क्लेम को लेकर राज्य व केन्द्र के हिस्से कि राशि जमा करवाई जा चुकी है। इसके अलावा विधायक ने सिंचाई सचिव नवीन महाजन से मुलाकात कर सिंचाई संबंधी समस्याओं के बारे में बताया। विधायक अमित चाचाण ने सिंचाई सचिव नवीन महाजन को बताया कि नोहर फिडर में निर्धारित सिंचाई पानी से कम पानी मिलने के कारण किसानों कि फसलें प्रभावित हो रही है। विधायक ने बताया कि हरियाणा, पंजाब से बार-बार पानी कम मिलने के कारण नोहर फिडर में पूरा सिंचाई पानी नही मिल रहा। विधायक ने इस संबंध में हरियाणा, पंजाब के सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर नोहर फिडर में पूरा सिंचाई पानी दिलाने की बात रखी। इसके अलावा विधायक ने सिंचाई सचिव के समक्ष क्षेत्र की नहरों की मरम्मत करवाने, सिंचाई पानी चोरी पर पूर्णत: अंकुश लगाने, नोहर सिंचाई विभाग कार्यालय में सुविधाए बढ़ाने कि बात रखी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सोहन ढि़ल भी उपस्थित रहे।