[नोहर तेज़] रासलाना वितरिका में सिंचाई पानी चोरी रोकने को लेकर विधायक अमित चाचाण पिछलें लम्बे समय से सक्रिय है। सिंचाई पानी चोरी पर पूर्णत: अंकुश लगाने को लेकर विधायक ने समय-समय पर अपनी बात रखी है।
विधानसभा में भी विधायक अमित चाचाण द्वारा यह मुद्दा जौर-शौर से उठाया गया था। नोहर क्षेत्र के किसानों को पूरा सिंचाई पानी दिलाने व भादरा क्षेत्र में सिंचाई पानी चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर करीब 5 माह पूर्व विधायक अमित चाचाण ने रासलाना वितरिका के नहर किनारे तंबू भी लगाया था। विधायक ने करीब सात दिनों तक दिन-रात तंबू में रहकर नहरी पानी कि निगरानी की थी। जिसका परिणाम था कि वर्षो बाद क्षेत्र के टेल के काश्तकारों को सिंचाई पानी मिल पाया। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि गत वर्षो में राजनैतिक व विभागीय उदासीनता के चलते धरातल पर पानी चोरी रोकने के लिये कोई कार्यवाही नही हुई जिसके परिणाम स्वरूप पानी माफियों के हौसले निरंतर बढ़ते गये। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि सिंचाई पानी चोरी करने वालों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने पानी चोरी के लिए नहर किनारे प्लांट भी लगा रखे है। विधायक अमित चाचाण का कहना है कि गत वर्षो में अगर कार्यवाही होती तो पानी माफियों के हौसलें इस कदर बुलंद नही होते। शनिवार को रासलाना वितरिका नहर के दौरे के दौरान विधायक अमित चाचाण ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक व सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर सहित अधिकारियों को नहर किनारे पानी चोरी के पॉईंट दिखाये। विधायक ने अधिकारियों से अभियान चलाकर पानी चोरो के खिलाफ कार्यवाही कि बात कही। इसके अलावा विधायक अमित चाचाण ने नहर की मरम्मत व सफाई करवाने, नहर के दोनो ओर पटड़ो का निर्माण करवाने की बात भी रखी। विदित्त रहे कि विधायक अमित चाचाण ने गत दिनों जिला प्रभारी मंत्री के समक्ष बैठक के दौरान सिंचाई पानी चोरी का मामला रखा था। जिसके बाद जिला प्रभारी मंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि उनका एक ही ध्येय है कि नोहर क्षेत्र के किसानों को उनके हिस्से का पूरा सिंचाई पानी मिले।
https://youtu.be/cK1xu87G-ew
![]() |
| सब्सक्राइब |
https://youtu.be/cK1xu87G-ew


