कोविड-19 को लेकर जागरूकता पैदल रैली का आयोजन किया

[नोहर तेज़ ] कोविड-19 को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में शनिवार को यहां उपखंड कार्यालय से सुबह जागरूकता पैदल रैली का आयोजन किया गया।
जो कस्बें के मुख्य-मुख्य मार्गो से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव, आवश्यक सावधानिया रखने का सन्देश देती हुई श्रीराम वाटिका पहुंची। पैदल रैली को एसडीएम श्वेता कोचर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल रैली भगतसिंह चौक, टेगौर चौक, बिहाणी चौक होते हुए श्रीराम वाटिका पहुंची। जहां आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनोहरलाल ने सभी को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। पैदल रैली के दौरान लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग रखने, बार-बार हाथ धौने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने के प्रति जागरूक किया गया। नगर पालिका ई.ओं दलीप पूनिया ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिनका मुख्य उद्देश्य लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करना है। इस मौके सीबीईओं दलीप पारीक,होमियापैथी डॉ. अंजना कामरा,महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर, प्रोग्रामर सुरेन्द्र बाना, नियामत अली, पार्षद मुकेश मिश्रा, आंगनबाड़ी सुपरवाईजर हेमलता सहित आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।