हनुमानगढ़ में एक साथ सात जने आये कोरोना पॉजिटिव

नोहर तेज़, । हनुमानगढ़ टाउन में एक साथ 7 नये कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर से पूरे जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।पीएमओ डॉ एम. पी. शर्मा, सीएमएचओ डॉ अरूण चमड़िया और मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ शंकर सोनी ने दी जानकारी के अनुसार संक्रमितों में से एक महिला टाउन की रेलवे कॉलोनी की निवासी है
 हाल ही में 11 जून को दिल्ली से लौटी थी। 6 अन्य रोगी एक ही परिवार के सदस्य है। टाउन की ही पुलिस कॉलोनी निवासी इस परिवार के सदस्य 13 जून को दिल्ली से हनुमानगढ़ आये थे। एहतियात के तौर पर इन्हें माहेश्वरी धर्मशाला में ठहरा कर इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।प्रशासन और पुलिस ने शुरू की सम्बंधित क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की तैयारी में जुटा  ज़िले में कोरोना पोज़िटिव की संख्या बढ़कर 43 हो गई है ।43 में से 30 बिलकुल ठीक हो चुके नोहर के चैनपुरा का मरीज भी हो चुका है नेगेटिव