लॉक डाउन के दौरान प्राईवेट बसों का 6 माह का टैक्स माफ करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर बस ऑपरेटरों ने बसों को किया जिला परिवहन कायार्लय के आगे खड़ी

नोहर तेज़ ।नोहर। लॉक डाउन के दौरान प्राईवेट बसों का 6 माह का टैक्स माफ करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर प्राईवेट बस युनियन द्वारा पिछलें कई दिनों से किया जा रहा आन्दोलन सोमवार को तेज हो गया। सोमवार को नीजि बस संचालकों ने अपनी बसें जिला परिवहन कार्यालय नोहर में खड़ी कर दी।नोहर तेज़ इस मौके पर प्राईवेट बस युनियन द्वारा जिला परिवहन अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सहित परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर युनियन के बलजीत मलिक ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान सरकार के आदेश पर बसों का संचालन पूर्णत: बंद था। जिसके चलते बस संचालकों पर टैक्स वसूलना न्याय संगत नही है। उन्होंने बताया कि अन लॉक होने के बाद से नीजि बस ऑपरेटर हड़ताल पर है। साथ ही यात्री भार भी नही मिल रहा है। ऐसे में नीजि बस संचालकों के लिये टैक्स जमा करवाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। युनियन के सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि कई राज्यों में टैक्स माफ किया गया है। नोहर तेज़ राजस्थान में टैक्स वसूला जा रहा है। पिछलें तीन माह से प्राईवेट बसों का संचालन पूर्णत: बंद है। ज्ञापन में बताया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बसों में निर्धारित सवारी बैठाने पर रोक है। नोहर तेज़ कम सवारी के माध्यम से बसों का संचालन संभव नही है। ज्ञापन में ऐसी स्थिति में विभिन्न मार्गो पर नही चलने वाली बसों की आरसी जमा करवाने कि भी छूट देने की मांग की है। ज्ञापन में बस मालिकों व स्टाफ को आर्थिक पैकेज देने की मांग करते हुए बताया कि जब तक उनकी मांगे नही मानी जाएगी तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। ज्ञापन में बताया गया है कि तीन माह से बसों का संचालन नही होने से बस संचालक भारी नुकसान में चल रहे है। बसों की टायर, बैटरिया आदि भी बसे खड़ी रहने से खराब हो चुकी है। इस मौके पर नाथराज बैनीवाल, सुरेन्द्र धुंधवाल, संतलाल पारीक, मानसिंह सींवर, प्रकाश सींवर, प्रताप बैनीवाल, बनवारी सहारण, किटू कस्वां आदि उपस्थित थे।