नोहर तेज , नोहर क्षेत्र के चैनपुरा व बाच्छुसर गांव में एक-एक कोरोना पॉजिटिव रोगी मिलने के बाद दोनो गांवों में संबंधित क्षेत्र में कफ्र्यू सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को चैनपुरा गांव में पॉजिटिव रोगी के सम्र्पक में आये 37 जनों के सैंपल लेकर बीकानेर भिजवाये गये।
सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर नारायणसिंह चारण, एसडीएम श्वेता कोचर ने चैनपुरा व बाच्छुसर गांवों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनो अधिकारियों ने बाच्छुसर गांव में चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एसडीएम श्वेता कोचर ने बताया कि कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र में आवश्यक सामग्री अन्य वस्तुओं की सप्लाई में किसी भी प्रकार कि दिक्कत न आये इसके लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये गये है।नोहर तेज़ उधर बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा ने बताया कि बाच्छुसर गांव से रविवार को 46 जनों को सैंपल लिये गये थे। वही सोमवार को चैनपुरा गांव में 37 जनों के सैंपल लिये गये। जिनमें 28 जने परिवार से जुड़ व 9 अन्यों जनों के सैंपल शामिल है। चैनपुरा गांव में उन्होंने बताया कि चैनपुरा में पॉजिटिव आया रोगी जयपुर से नोहर गाड़ी से आया था। गाड़ी चालक जो नोहर का है। उसका सैंपल भी मंगलवार को लिया जाएगा। नोहर तेज़ दोनो का रावतसर में उपचार चल रहा है।नोहर तेज़ दोनो गांवों में पॉजिटिव रोगी आने के बाद चिकित्सा विभाग व पुलिस प्रशासन गांव में डेरा डाले हुये है। दोनो गांव में कंट्रोल रूम बनाये गये है।नोहर तेज़ पुलिस की टीम निरंतर गांव में कैंप कर प्रत्येक स्थिति पर नजर रखे हुये है। कफ्र्यू ग्रस्त क्षेत्र में प्रशासन के निर्देश पर आवयक सुविधाए मुहैया करवाई जा रही है। नोहर तेज़ विदित्त रहे कि चैनपुरा गांव के वार्ड नं. 2 का रहने वाला 32 वर्षीय युवक जिसकी कोरोना रिर्पोट पॉजिटिव आई है। वह 2 जून को कर्नाटक के मैसूर से चैनपुरा आया था। उन्होंने बताया कि वह जयपुर तक हवाई मार्ग से आया था। इसके अलावा बाच्छुसर गांव के वार्ड नं. 11 का निवासी 24 वर्षीय युवक जिसकी कोरोना रिर्पोट पॉजिटिव आई है। वह 4 जून को दिल्ली से पर्सनल गाड़ी से गांव आया था।


