नहर में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत: रस्सी टूटने से तेज बहाव में बहे दोनों युवक
नोहर|(हनुमानगढ़)खुइयां थाना क्षेत्र में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद हनुमानगढ़ से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों युवकों के शव नहर से बाहर निकाले। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान उत्तराखंड निवासी श्यामलाल (25) और नीरज (20) के रूप में हुई है। दोनों युवक कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल के किनारे मधुमक्खी पालन का काम करने वाले ठेकेदार के यहां मजदूरी करते थे। बताया गया है कि ठेकेदार भी उत्तराखंड का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक शनिवार को नहर में नहाने के लिए उतरे थे। नहर में नहाते समय वे रस्सी के सहारे पानी में थे। इसी दौरान अचानक रस्सी टूट गई और दोनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। नहर किनारे मौजूद उनके साथी गोविंद कुमार ने दोनों को डूबते देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवक पानी में लापता हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की। कई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों के शव नहर से बाहर निकाले जा सके। बताया गया कि नहर में करीब 10 से 12 फीट पानी था। नहर में मिट्टी का दलदल होने के कारण दोनों युवक उसमें फंस गए, जिससे उनकी जान चली गई। खुईयां थाना प्रभारी सुभाष मीणा ने बताया कि दोनों युवकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। उत्तराखंड में रह रहे मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा तथा नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के साथ काम करने वाले साथी मजदूरों और आसपास के ग्रामीणों में शोक का माहौल है।