आदर्श विद्या मंदिर नोहर प्रबंध कमेटी की बैठक सम्पन्न

आदर्श विद्या मंदिर नोहर प्रबंध कमेटी की बैठक सम्पन्न
नोहर। स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध कमेटी की बैठक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं  शंकरलाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत ओउम् नाद के साथ की गई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश पारीक ने पिछली बैठक की जानकारी देते हुए गत माह आयोजित विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी माह में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
बैठक में आगामी मातृ सम्मेलन को सफल एवं सार्थक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। इसके अलावा आगामी अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
सदस्यों ने समय रहते पाठ्यक्रम की समीक्षा करने, कक्षाओं में निर्धारित पाठ्यक्रम का समय पर रिविजन करवाने तथा विद्यार्थियों के मन से परीक्षा के भय को दूर कर सहज वातावरण तैयार करने पर जोर दिया।
बैठक में विद्यालय के व्यवस्थापक मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शंकरलाल वर्मा, सचिव रमेश पारीक ,राजकुमार सरावगी,मिना मूलचंदानी, रमेश जोशी,कमल शर्मा, बसन्त तोषनीवाल आदि मौजूद थे।