आरसीबीए नेशनल डेयरी एंड एग्री एक्सपो 2025 के लिए पोस्टर विमोचन

आरसीबीए नेशनल डेयरी एंड एग्री एक्सपो 2025 के लिए पोस्टर विमोचन
नोहर| जयपुर में राजस्थान के पशुपालन एवं कृषि मंत्री जोराराम कुमावत से आरसीबीए नेशनल डेयरी एंड एग्री एक्सपो 2025 के लिए आरसीबीए मेला के प्रधान दयाराम शीलू व सदस्यों ने भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जोराराम कुमावत ने एक्सपो का पोस्टर विमोचन भी किया और राजस्थान में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन तथा कृषि तकनीक के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की सराहना की। विदित रहे कि रॉयल कैटल ब्रीड एसोसिएशन के तत्वावधान में 1 से 3 दिसंबर को मेला ग्राउंड हनुमानगढ़ जंक्शन में ये मेला आयोजित किया जाएगा। इस एक्सपो में देशभर के डेयरी उत्पादक, एनिमल फीड कंपनियां, सीमन बैंक, कृषि तकनीक प्रदाता और उन्नत नस्ल के पशुपालक भाग लेंगे। साथ ही ब्रीड एवं मिल्क प्रतियोगिता, एक्सपर्ट सेशन और इनोवेशन डिस्प्ले जैसे विशेष कार्यक्रम भी होंगे। इस मौके पर मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल किसानों और पशुपालकों को नवीनतम तकनीक से जोड़ते हैं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर आरसीबीए मेला के प्रधान दयाराम शीलू, सदस्य विकास कुमार, संजय बेनीवाल, पवन कुमार मौजूद थे। जिन्होंने मंत्री जोराराम कुमावत को आयोजन की रूपरेखा, प्रदर्शनी की विशेषताएं और राजस्थान में डेयरी सेक्टर के विकास की संभावनाओं से अवगत कराया।