मकान में घुसकर पिस्तोल कि नोक पर दिनदहाड़े लूटपाट

मकान में घुसकर पिस्तोल कि नोक पर दिनदहाड़े लूटपाट 
नोहर, 14 जुलाई। दिनदहाड़े एक व्यापारी के मकान में घुसकर पिस्तोल कि नोक पर लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे कस्बें में सनसनी फैल गई। लूटेरो ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की। घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बें के वार्ड नं. 23 में बुधवार  को करीब 12 बजे दो युवक किसी के मकान का पता पूछने के बहाने व्यापारी अशोक मोदी के घर पहुंचे। घर में मौजूद व्यापारी कि पत्नी अन्तिमा ने दरवाजा खोला तो दोनो युवक जबरदस्ती धक्का देकर घर में घुस गये। दोनो युवको ने घर में घुसने के बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दोनो युवकों ने मास्क लगा रखे थे। कंधे पर पीठू बेग लगा रखा था। हाथों में कागजात ले रखे थे। जिससे यह जाहिर हो कि दोनो युवक सर्वेयर है। घटना के समय व्यापारी अशोक मोदी अनाज मंडी स्थित अपनी दुकान में था। घर में महिला अन्तिमा के अलावा उसके दो बच्चे व एक नौकर मौजूद था। दोनो युवकों ने महिला व नोकर के हाथ बांध दिये। मुंह पर टेप लगा दी और दोनो बच्चों में से एक को बंाध दिया। युवकों ने महिला के हाथों में पहने सोने के कड़े व अन्य सामान निकाल लिया। दोनो युवकों ने शौर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद महिला व दोनो बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। युवकों ने नौकर से मारपीट भी की। घटना के बाद दोनो युवक घर के मुख्य द्वार को आगे से बंद कर फरार हो गये। दोनो युवकों के चले जाने के बाद नौकर ने किसी तरह कमरे का गेट खोला और महिला अन्तिमा व उसके बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद महिला अन्तिमा ने परिवारजनों को घटना कि सूचना दी। घटना कि जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र मीणा, भादरा डीवाईएसपी सुनील कुमार, नोहर थाना प्रभारी विरेन्द्रसिंह नरूका मौके पर पहुंचे और सम्पूर्ण घटना कि जानकारी ली। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटैज भी खंगाले। जिसमें एक फुटैज में दो संदिगध युवक नजर आ रहे है