क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल एसडीएम श्वेता कोचर से मिला

क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल एसडीएम श्वेता कोचर से मिला


 नोहर, 15 जून। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व पार्षदो का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मटोरिया व पंचायत समिति के पूर्व प्रधान अमरसिंह पूनिया क नेतृत्व में एसडीएम श्वेता कोचर से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने कस्बें के अलावा क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के संबंध में अवगत कराया। इस मौके पर एसडीएम को बताया गया है कि कस्बें में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से लडख़ड़ा चुकी है। वही अनियमित पेयजल आपूर्ति के कारण आमजन को भारी परेशानी हा रही है। इस मौके पर अभिषेक मटोरिया ने  बिरकाली व ढण्ढेला में फसल बीमा क्लेम के संबंध में सामने आई गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दौषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। इसके अलावा अभिषेक मटोरिया ने कस्बें के प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारी कि स्थायी नियुक्ति करने की बात कहते हुए आवश्यकता होने पर संविदा कर्मचारी रखकर आमजन को राहत देने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि सफाई व्यवस्था माकूल न होने से कस्बें के कई वार्डो में गंदगी का आलम बना हुआ है। ऑटो टीपर प्रत्येक दिन कचरा नही उठाते है। कार्य आदेश जारी होने के बाद भी सडक़ो का निर्माण नही करवाया जा रहा है। कई जगह टूटे क्रॉसिंग के कारण दुर्घटनाए हो रही है। लम्बे समय से चरमराई पेयजल आपूर्ति के कारण आमजन को इस गर्मी के मौसम में मंहगे दामों पर पानी की टेंकर मंगवाने पड़ रहे है। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, पार्षद व जिला मंत्री छोटू सेवग, मुश्ताक खां, संतलाल रेगर, सुरेन्द्र जोशी, गंगाराम पांडिया, चंद्र कुमार बाकोलिया, मुरलीधर छिम्पा, अनिल पारीक, आमीर सैयद आदि उपस्थित थे। एसडीएम ने समस्या के संबंध में शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इसके अलावा अभिषेक मटोरिया व अमरसिंह पूनिया ने ढण्ढेला गांव के किसानों से मुलाकात कर फसल बीमा क्लेम में हुये गड़बड़झाले की जानकारी ली।