शराब ठेका संचालकों के द्वारा उपखंड अधिकारी व आबकारी निरीक्षक को ज्ञापन सोंपकर पूर्व में हुए समझौते के अनुसार 15 या 30 फ़ीसदी शराब उठाव को लेकर छूट दिये जाने कि मांग की


शराब ठेका संचालकों के द्वारा उपखंड अधिकारी व आबकारी निरीक्षक को ज्ञापन सोंपकर पूर्व में हुए समझौते के अनुसार 15 या 30 फ़ीसदी शराब उठाव को लेकर छूट दिये जाने कि मांग की


 नोहर, 15 जून। शराब ठेका संचालकों के द्वारा उपखंड अधिकारी व आबकारी निरीक्षक को ज्ञापन सोंपकर पूर्व में हुए समझौते के अनुसार 15 या 30 फ़ीसदी शराब उठाव को लेकर छूट दिये जाने कि मांग की है।  मंगलवार को सौंपा ज्ञापन । ज्ञापन में बताया गया कि  कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान राज्य सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के चलते शराब ठेकों में बिक्री की कमी के चलते अप्रैल-मई माह में  15 प्रतिशत व 30 प्रतिशत तक माल उठाने की छूट दी गई थी । जिसके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किये गये है । साथ ही शराब ठेके के अनुज्ञाधारियों ने मांग की है कि इस छूट को प्रथम त्रैमासिक में देने व जिन्होंने प्रथम त्रेैमासिक में शराब का पूर्ण  उठाव कर लिया है। उन्हें द्वितीय त्रेैमासिक में समायोजन करने की मांग की है। कोरोना संक्रमण के दौरान शराब ठेकों पर आई बिक्री की कमी के चलते माल का उठाव नहीं हो पाया। जिससे शराब ठेके के अनुज्ञाधारियों को  आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विदित रहे कि कोरोना संक्रमण के दौरान लगाए गए वीकेंड कफ्र्यू व लॉकडाउन डाउन के चलते शराब की दुकानें नहीं खोली गई। जिसके चलते शराब ठेकों में बिक्री की कमी आई । शराब ठेकों के अनुज्ञाधारियों को लाइसेंस में बनी हुई शर्तों के आधार पर शराब उठाने को कहा गया। जिसके बाद शराब ठेकेदारों ने लाइसेंस में लिखी  शर्तों के अनुसार शराब उठाने से इन्कार कर दिया । शराब ठेकों को बंद कर जीएसएम के गोदाम के आगे शराब ठेकेदारों ने धरना लगाया।  जिसके बाद हुई प्रशासन से वार्ता में शराब ठेकेदारों को  15 व 30 फीसदी बिक्री को लेकर छूट दी गई । शराब ठेकेदारों ने ज्ञापन में बताया पूर्व में हुए समझौते के अनुसार 15 या 30 फ़ीसदी शराब उठाव को लेकर छूट दी जाए अगर समय रहते हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो शराब ठेकेदार 19 जून से शराब ठेकों को बंद करेगें व शराब का उठाव भी नहीं करेंगे। ज्ञापन पर पवन सिंह,जयचंद बैनीवाल, देशराज, मानसिंह, प्रकाश, विनोद बिश्नोई,अशलम, फिरोज, हवासिंह, भजनलाल,उदय सिंह,पुनम,भूप बैनीवाल व अन्य शराब कारोबारी  के अनुज्ञाधारियों के हस्ताक्षर हैं। शराब ठेका संचालको ने बताया कि यदि पूर्व में कि गई छूट के संबंध में आदेश जारी नही किये गये तो मजबूर होकर 19 जून को आन्दोलन शुरू किया जाएगा।