नो टोबेको-डे पर काटे चालान, हटाए तम्बाकू के विज्ञापन
हनुमानगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में माह के अंतिम दिन नो टोबेको डे पर चिकित्सा विभाग की टीम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, हनुमानगढ़ के नीपेन शर्मा एवं त्रिलोक शर्मा ने चालान काटे और तंबाकू संबंधी विज्ञापन हटवाए। हनुमानगढ़ टाउन एवं जंक्शन बाजार में अलसुबह से की चालानिंग कार्यवाही शुरु की गई, जिसमें 47 दुकानों का सर्वे एवं निरीक्षण किया गया तथा एक दर्जन चालान काटे गए हैं। यह कार्यवाही बाजार बंद होने तक निरंतर जारी रहेगी। अन्य खंड मुख्यालयों पर भी आज सघन चालानिंग कार्यवाही की जा रही है।

