एक सप्ताह से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद बंद होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

एक सप्ताह से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद बंद होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
नोहर 13 मई नोहर अनाज मंडी में पिछले करीब एक सप्ताह से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद बंद होने से कोराना काल के संकट के दौर में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संकट के इस दौर में किसान दोहरी मार झेलने को मजबूर है । एफसीआई के गुणवत्ता निरीक्षक के छुट्टी पर जाने एवं पर्याप्त बारदान  के अभाव में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद नहीं हो रही है कुछ किसानों की अनाज मंडी में गेहूं  5 दिनों से पड़ी है मौसम में रोजाना उतार-चढ़ाव होने के बाद भी एफसीआई के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेग रही। एफसीआई अधिकारियों के इस  मनमाने रवैया के कारण किसान व व्यापारी दोनों परेशान है। शुक्रवार को यहा कृषि उपज मंडी कार्यालय में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैढक मे सचिव कृषि उपज मंडी नोहर पंडित विष्णु शर्मा, भारतीय खाद्य निगम के भुगतान प्रभारी राजेश यादव, व्यापार संघ अध्यक्ष 
 राजेंद्र बेनीवाल,ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव  आशीष मोदी व अनिल कड़वासरा आदि उपस्थित थे। बैठक में राजेश यादव द्वारा बताया गया कि वर्तमान में खाली बारदाना 7500 कट्टे हैं जबकि दैनिक आवक इससे अधिक होने की संभावना है।  व्यापारियों द्वारा कहा गया कि पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था अति आवश्यक है क्योंकि बारदाना कम होने की स्थिति में किसानों को कोविड-19 में रुकने को बाध्य होना पड़ेगा।
बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष  राजेंद्र बेनीवाल ने बताया गया कि सोमवार से बारदाना मंगवाने की लगातार मांग की जा रही है लेकिन अभी तक आवश्यकता के अनुरूप भारतीय खाद्य निगम द्वारा बारदाना  की व्यवस्था नहीं की जा रही है और खरीद बंद कर रखी है जिससे व्यापारी और किसान दोनों परेशान हैं बैठक में मौके पर ही सचिव पंडित विष्णु दत्त शर्मा द्वारा इस संबंध में भारतीय खाद्य निगम के डीएम  चक्रेश कुरील से बात की गई तथा उन्हें बारदाना की कमी तथा व्यापारियों की 40,000 कट्टों की मांग सहित सारी स्थिति से अवगत कराया गया। एफसीआई की डीएम द्वारा बताया गया कि कल शनिवार तक यहां स्थापित गुणवत्ता निरीक्षक  कालूराम मीणा अपनी अवकाश पूर्ण कर उपस्थित होंगे अथवा भादरा गुणवत्ता निरीक्षक नोहर में भी सुचारू रूप से व्यवस्था का संचालन करेंगे तथा बारदाना भी यथाशीघ्र क्रय केंद्र पर गुणवत्ता निरीक्षक से चर्चा कर आवश्यकता के आधार पर भिजवाया  भिजवा दिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से नूर अनाज मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद बंद है शुक्रवार को इस संबंध में कृषि उपज मंडी के सचिव पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने व्यापारियों व एफसीआई अधिकारियों की बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान करवाने की दिशा में पहल की। पंडित विष्णु दत्त शर्मा ईस पहल की किसानों व व्यापारियों ने सराहना की है