जनप्रतिनिधियों ने अभिनव पहल करते हुए राजकीय चिकित्सालय प्रशासन को 4 लाख 21हजार रूपए की राशि भेंट की

जनप्रतिनिधियों ने अभिनव पहल करते हुए  राजकीय चिकित्सालय प्रशासन को 4 लाख 21हजार रूपए की राशि भेंट की
नोहर 14 मई कोरोना काल के इस संकट के दौर में पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल की प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अभिनव पहल करते हुए  राजकीय चिकित्सालय प्रशासन को 4 लाख 21हजार रूपए की राशि भेंट की। विधायक अमित चाचाण व प्रशासनिक अधिकारियों  की मौजूदगी में पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल ने चिकित्सालय प्रशासन को चार लाख 21 हजार की राशि का चेक भेंट। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गत दिनों पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल ने क्षेत्र के सरपंचों व पंचायत समिति सदस्यों से अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग की बात कही थी। सोहन ढिल की अपील व प्रेरणा के बाद ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग राशि इकट्ठी की गई उक्त राशि 4 लाख 21हजार इकट्ठा हुई। पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गत दिनों विधायक अमित  चाचाण की पहल पर राजकीय चिकित्सालय में ऑक्सीजन लाइन की फिटिंग करवाई गई थी जिस पर करीब 4 लाख की राशि खर्च हुई थी। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों द्वारा इकट्ठे की की राशि में से  4 की राशि ऑक्सीजन फिटिंग पर हुए खर्च के लिए दी गई है इसके अलावा कोविड वार्ड के रोगियों के लिए 21 हजार की लागत से दो कूलर  भी भेट  किए गए है । इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया ।प्रधान सोहन ढिल ने बताया कि अगर आवश्यकता हुई तो भविष्य में भी सहयोग निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर विकास अधिकारी देशराज बिश्नोई ने कहा कि संकट के इस दौर में सब के सामूहिक सहयोग से संक्रमण की इस चैन को रोका जा सकता है उन्होंने संक्रमण की चैन को रोकने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे जन जागृति अभियान की भी जानकारी दी इस मौके पर एसडीएम श्वेता कोचर, तहसीलदार हरि किशन मीणा, विकास अधिकारी देशराज बिश्नोई, राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुरेंद्र शर्मा उप प्रधान रामकुमार सैनी, पंचायत समिति सदस्य मांगी शर्मा ,सरजीत, विकास सहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल गोदारा ,प्रदीप सेवग बाल किशन व्यास, बिहारीलाल चोमवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे