विधायक कोटे से लगने वाला आक्सीजन प्लांट एक महीने में होगा शुरू

विधायक कोटे से लगने वाला आक्सीजन प्लांट एक महीने में होगा  शुरू 

न्यूबूर्ग कम्पनी के प्रतिनिधि ने लिया जायजा 

नोहर 27 मई नोहर राजकीय चिकित्सालय में विधायक  अमित चाचाण द्वारा विधायक कोटे से 50 लाख रुपए की लागत से लगवाए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट के संबंध में समस्त औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है ।  करीब एक माह में राजकीय चिकित्सालय परिसर में ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिया जाएगा । इसी कड़ी मे गुरुवार को प्लांट लगाने वाली कम्पनी न्युबुर्ग इंजीनियरिंग नोएडा  के प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह ने  नोहर  चिकित्सालय के पीछे  परिसर का जायजा लिया । आलोक कुमार सिंह ने बताया कि  फाउंडेशन तैयार होते ही प्लांट लगाने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी आलोक ने बताया कि करीब महीने में प्लांट को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए  त्यार कर दिया जाएगा ।.विदित रहे कि चिकित्सालय प्रशासन द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए न्यू वर्ग कंपनी नोएडा को वर्क आर्डर जारी किया जा चुका है ।   नगर पालिका द्वारा प्लांट का  फाउंडेशन तैयार करवाया जाएगा इसके लिए  नगर पालिका द्वारा 4 लाख 85 हजार  का टेंडर लगा दिया गया है जिसका कार्य शीघ्र  शुरू हो जाएगा ।  नगर पालिका  द्वारा प्लांट के लिए  ऑक्सीजन टैंक ,एयर कंप्रेसर ऑक्सीजन स्पीड हेतु फाउंडेशन तैयार किया जाएगा ।   विदित रहे कि कोविड-19 को लेकर ऑक्सीजन की कमी के मद्देनजर विधायक अमित चाचाण ने गत दिनों नोहर राजकीय चिकित्सालय में विधायक कोटे से 50 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की थी विधायक की घोषणा के बाद प्रशासनिक स्तर पर इस संबंध में तेज गति से कार्य हुआ है। ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद नोहर क्षेत्र में रोगियों को ऑक्सीजन की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। विधायक की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रहे है । आज प्लांट के लिए आए कम्पनी प्रतिनिधि के साथ पूर्व नपा अध्यक्ष राजेंद्र चाचान , चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुरेंद्र शर्मा , डॉ विनोद मुंड, अंजनी खदरिया , बालकृष्ण व्यास , ओम प्रकाश खटोतिता ,  नियामत अली आदि उपस्थित रहे ।