कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमण की अधिक संभावना को देखते हुए गंगानगर में तैयारी शरू कर दी

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमण की अधिक संभावना को देखते हुए गंगानगर में तैयारी शरू कर दी
श्रीगंगानगर, 24 मई। (नरेश पारीक ) सहमारे शहर में भी खौफ का साया बच्चों पर पड़ने की संभावना को देखते हुए गंगानगर विधायक  राजकुमार गौड़ ने सोमवार को राजकीय जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमण की अधिक संभावना को देखते हुए गंगानगर में तैयारी शरू कर दी है, जिसमें राजकीय चिकित्सालय में अलग से बच्चों का कोविड वार्ड बनाया गया है, जिसमे आॅक्सीजन की पूर्ण व्यवस्था है।  गौड़ ने चिकित्सकों से चर्चा कर इस व्यवस्था को और सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया। विधायक  राजकुमार गौड़ ने जिला चिकित्सालय का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। श्री गौड़ ने नये आॅक्सीजन प्लांट के सिविल कार्य को देखा तथा आॅक्सीजन गैस के लिये जल्द उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जितना जल्द नया प्लांट प्रारम्भ होगा, उतना ही लाभ कोविड रोगियों को मिलेगा। श्री गौड़ ने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों को भी देखा। चिकित्सालय में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्थाओं को देखा। गौड़ ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप चिकित्सीय संस्थानों में उपकरणों व संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। स्थानीय विधायक क्षेत्र विकास योजना की राशि से चिकित्सीय तंत्र को और मजबूत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ आमजन व भामाशाहों का भी पूरा सहयोग रहेगा तथा किसी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं आने दी जायेगी। विधायक  गौड़ ने आज निरीक्षण से पहले एसीईओ जिला परिषद  मुकेश बारेठ, सीएमएचओ डाॅ. गिरधारी लाल मेहरड़ा, पीएमओ डाॅ बलदेव सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ पीएमओ कार्यालय में मीटिंग की, जिसमें आॅक्सीजन की उपलब्धता, बेड की उपलब्धता, भर्ती मरीजों की सही से सार संभाल, आपातकालीन सुविधाओं को तवज्जो देने, गंभीर रोगियों और ब्लैक फंगस रोगियों के उपचार को सशक्त करने पर विचार विमर्श किया गया। विधायक ने कहा कि गंगानगर का हर व्यक्ति और उसका परिवार मेरा अपना है उनके स्वास्थ्य के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों के संक्रमण की अधिक दर की संभावना बताई जा रही है। राजस्थान में भी यह दस्तक दे चुकी है।  उन्होंने आमजन से अपील की है कि बच्चों का विशेष ध्यान रखे।