नोहर तहसील में 1900 जनों के वेक्सीन की डोज लगाई गई नोहर कोरोना वैक्सीनेशन 18 से 44 वर्ष के लिए भादरा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्लॉट की बुकिंग के समय अनुसार पहुंचकर वैक्सीनेशन करवाया राधा स्वामी सत्संग व्यास की ओर से सेवा द्वारा सेवादारों के द्वारा वैक्सीनेशन करवाने के लिए आने वाले व्यक्ति का सैनिटाइजर कर उसे रजिस्ट्रेशन कक्ष में ले जाया जाता है जहां पर सोशल डिस्टेंस के साथ बैठने की व्यवस्था की गई है। राधा स्वामी सत्संग ब्यास वैक्सीनेशन सेंटर पर सेवादारों द्वारा चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई है राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरे में वैक्सिंग करवाने के बाद सेवादारों द्वारा वैक्सीन लगाने का प्रमाण पत्र भी तुरंत दिया जाता है जिससे कि अगली लगने वाली डोज का समय भी प्रमाण पत्र पर प्रिंट हो जाता है राधा स्वामी सत्संग ब्यास में वैक्सीनेशन करवाने आने वालों के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है जो कि सोशल डिस्टेंस के साथ जिसकी नर्सिंग स्टाफ व वैक्सीनेशन करवाने आने वालों के द्वारा सेवादारों की तारीफ की जा रही है वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नोहर तहसील के दवा विक्रेताओं का वैक्सीनेशन किया गया पिछले दिनों दवा विक्रेता संघ ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देखकर फार्मासिस्ट को वैक्सीनेशन करवाने की मांग की थी जिस पर उपखंड अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए नोहर तहसील के दवा विक्रेताओं का फ्रंट लाइन वर्कर मानते हुए वैक्सीनेशन करवाया वही कंदोई राजकीय चिकित्सालय में भी वैक्सीन सेंटर बना है । नोहर शहर में 600 जनों के वेक्सीननेशन किया गया बीसीएमओ डॉ प्रदीप कड़वासरा ने जानकारी देते हुए बताया कि नोहर तहसील में 1900 जनों के वेक्सीन की डोज लगाई गई ।